बहरीन: पाकिस्तान की आतंकी साजिशों को बेनकाब करने विदेश दौरे पर निकले एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी बहरीन पहुंचे। वहां उन्होंने पाकिस्तान की करतूत का जिक्र करते हुए कहा कि यही देश पूरी दुनिया में इस्लाम को बदलाम कर रहा है। उन्होंने कहा जिस तरह से पहलगाम में लोगों के धर्म पूछकर उनकी हत्या की गई, उसकी जितनी निंदा की जाएगी कम है। उन्होंने कहा कि इस्लाम में मासूमों की हत्या करना पूरी मानवता की हत्या करने के बराबर है।
ओवैसी ने कहा, हमारी सरकार ने हमें यहां इसलिए भेजा है ताकि हम बता सकें कि कई साल से हम पड़ोसी देश द्वारा प्रायोजित आतंकवाद का सामना कर रहे हैं। दुर्भाग्य से हमें कई मासूम लोगों को खोना पड़ा है। इसके पीछे केवल पाकिस्तान का हाथ है। जब तक पाकिस्तान आतंकवाद की मदद करना बंद नही करता तब तक शांति को काई रास्ता नहीं निकल सकता है। बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा की अगुआई में बहरीन पहु्ंचे प्रतिनिधिमंडल में असदुद्दीन ओवैसी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक नाकाम देश है। ओवैसी ने कहा कि आतंकियों ने जिस तरह से पहलगाम में मासूमों की जान ली है, वह कुरान के खिलाफ है। उन्होंने लोगों की हत्या के लिए मजहब का सहारा लिया है। इस्लाम आतंकवाद के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि पहलगाम में नरसंहार करने वाले आतंकियों और सीरिया के आईएसआईएस में कोई अंतर नहीं है।






