Advertisement banner

आंध्र प्रदेश : तिरुपति एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने की एंटी-हाइजैकिंग मॉक एक्सरसाइज

आंध्र

अमरावती, 3 सितंबर (आईएएनएस)। सीआईएसएफ की ओर से गुरुवार को तिरुपति एयरपोर्ट पर एंटी-हाइजैकिंग मॉक एक्सरसाइज आयोजित की गई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर सीआईएसएफ की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई। 'एक्स' पर पोस्ट में सीआईएसएफ ने लिखा, "सीआईएसएफ यूनिट एएसजी तिरुपति में एंटी-हाइजैकिंग मॉक एक्सरसाइज आयोजित।"

सीआईएसएफ ने लिखा, "तिरुपति एयरपोर्ट पर तय आपातकालीन और एंटी-हाइजैकिंग एक्सरसाइज प्लान के तहत हाइजैक किए गए विमान की लैंडिंग जैसी स्थिति का अभ्यास करने के लिए सालाना एंटी-हाइजैकिंग मॉक एक्सरसाइज (एएचएमई) 2026 आयोजित की गई।

सीआईएसएफ ने लिखा, "ऑपरेशनल तैयारी का आकलन करने के लिए सीआईएसएफ, राज्य पुलिस, एएआई, बीसीएएस, आईबी, एयरलाइंस, फायर सर्विस, बीडीडीएस, मेडिकल और अन्य संबंधित एजेंसियों ने इस एक्सरसाइज में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस एक्सरसाइज से अलग-अलग एजेंसियों के बीच तालमेल, समय पर कार्रवाई और संकट के समय प्रभावी प्रतिक्रिया को और मजबूत किया गया। एयरोड्रोम कमेटी ने निष्कर्ष निकाला कि एक्सरसाइज के उद्देश्य सफलतापूर्वक पूरे कर लिए गए हैं।"

इससे पहले 1 सितंबर को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संयुक्त मॉक एक्सरसाइज की गई थी। सीआईएसएफ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-2 के पास पुराने एटीसी पर आतंकवाद-रोधी संयुक्त मॉक एक्सरसाइज की गई थी। इसमें सीआईएसएफ, दिल्ली पुलिस, एनएसजी, डीएफएस, बीसीएएस, डीजीसीए, एआरएफएफ, आरएक्सए, डीआईएएल और दूसरी संबंधित एजेंसियों ने हिस्सा लिया था।

सीआईएसएफ ने 'एक्स' पर पोस्ट में आगे लिखा, "इस एक्सरसाइज का मकसद असल समय में संकट के समय की प्रतिक्रिया को परखना, अलग-अलग एजेंसियों के बीच तालमेल को बेहतर बनाना, समय पर जरूरी संसाधन जुटाना और सुरक्षा से जुड़े नए खतरों का असरदार तरीके से सामना करने की तैयारी को मजबूत करना था।"

--आईएएनएस

एसडी/पीएम