Advertisement banner

लगभग 500 व्हेल मछलियों की मौत हो गई

whales

ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के सुदूर चैथम द्वीप समूह में बड़े पैमाने पर फंसी लगभग 500 व्हेल मछलियों की मौत हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक चैथम द्वीप के समुद्र तट पर 250 पायलट व्हेल और फिर तीन दिन बाद पिट द्वीप पर 240 अन्य व्हेल के फंसे होने की सूचना सरकार को मिली थी। व्हेल के मरने पर लोकल अधिकारियों ने बताया कि इन स्थानों की न्यूजीलैंड की मुख्य भूमि से दूरी ने बचाव अभियान को असंभव कर दिया था। इस कारण से प्रशासन ने उन्हें ‘इच्छा मृत्यु’ देने का फैसला किया। 

मनुष्यों और पायलट व्हेल पर शार्क के हमलों के जोखिम को देखकर जीवित व्हेल को इच्छा मृत्यु दी गई। सरकारी तकनीकी समुद्री सलाहकार ने बताया कि उनकी प्रशिक्षित टीम द्वारा आगे की पीड़ा को रोकने के लिए व्हेल को इच्छामृत्यु दी गई। इस फैसले को कभी हल्के में नहीं लिया जाता है, लेकिन इस तरह के मामलों में यह सबसे अच्छा विकल्प होता है। इन व्हेल की मृत्यु के बाद शवों को साइट पर प्राकृतिक रूप से सड़ने के लिए छोड़ दिया जाएगा। 

चैथम द्वीप समूह पर वर्ष 1918 में करीब 1,000 व्हेल फंस गई थीं। इसतरह 2017 में, लगभग 700 पायलट व्हेल का एक बड़ा समूह द्वीप के किनारों पर फंस गया था। वैज्ञानिक पूरी तरह से यह नहीं समझ पाए हैं कि बड़े पैमाने पर स्ट्रैंडिंग क्यों होती है, लेकिन कुछ शोधकर्ताओं का मानना ​​​​है कि तट के बेहद करीब आने पर ऐसी घटनाएं सामने आती हैं।