मुंबई: बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बोमन ईरानी, जैकलीन फर्नांडिस, अनुषा मणि और मशहूर और दिग्गज गायक नितिन मुकेश नजर आ रहे हैं, जो 1970 की सुपरहिट फिल्म 'मेरा नाम जोकर' का लोकप्रिय गाना 'जीना यहां मरना यहां' गा रहे हैं। इस आइकोनिक गाने में एक्टर के पिता नितिन मुकेश ने अपनी मधुर आवाज दी थी।
नील नितिन मुकेश ने इंस्टाग्राम पर 'जीना यहां मरना यहां' गाने की इस जादुई परफॉर्मेंस का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ''वेब शो 'है जुनून' की शानदार प्री-लॉन्च पार्टी रखी गई थी। हमने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ ये खास पल सेलिब्रेट किया। शो की पूरी टीम, खासकर प्रोड्यूसर्स आदित्य भाट और सागर ठाकुर ने बहुत सम्मान और प्यार दिखाया। पापा, आप जैसे हैं, वैसी ही आपकी मौजूदगी हमारे लिए सबसे बड़ी बात है, निःस्वार्थ और मजबूत... आपकी मौजूदगी के बिना ये पूरा अवसर अधूरा सा लगता। आपने इसमें चमक बिखेर दी।''






