नए घर में मम्मी पापा के साथ रहेंगी अथिया शेट्टी

 Athiya Shetty

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और इंडियन क्रिकेट टीम के उपकप्तान केएल राहुल पिछले 3 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में खबर आई थी कि कपल ने मुंबई के पाली हिल स्थित एक बिल्डिंग में पूरा फ्लोर खरीद लिया है और कपल अपनी शादी के बाद इसी घर में शिफ्ट होगा। अब इस बात पर खुद अथिया का बयान सामने आया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी शादी की खबरों को अफवाह बताया है। एक इंटरव्यू में अथिया ने नए घर में शिफ्ट होने के सवाल पर कहा, मैं किसी और के साथ नहीं शिफ्ट हो रही हूं। हां लेकिन इस ब्रांड न्यू घर पर अपने परिवार यानी मां पापा के साथ रहूंगी। फिलहाल अथिया अपने मां पापा और भाई अहान शेट्टी के साथ साउथ मुंबई के अल्टमाउंट रोड स्थित घर में रहती हैं। शादी की खबरों पर पूछने पर अथिया ने कहा, मैं इस तरह के किसी भी प्रश्न का उत्तर नहीं दूंगी। मैं खुद थक चुकी हूं, ये बातें सुनकर अब मैं सिर्फ हंसती हूं। लोगों को जो सोचना है उन्हें सोचने दो।




Related posts

Loading...

More from author

Loading...