मुंबई: फिल्म 'खेल खेल में' को आज रिलीज हुए 50 साल पूरे हो गए हैं। यह फिल्म 16 मई 1975 को रिलीज हुई थी। आज यह फिल्म अपनी गोल्डन जुबली मना रही है। इस खास मौके पर बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिल्म के सुपरहिट गाने 'एक मैं और एक तू' पर डांस करके अपने अंदाज में जश्न मनाया। यह गाना फिल्म का सबसे हिट सॉन्ग रहा है। इस गाने को ऋषि कपूर और नीतू सिंह पर फिल्माया गया। इस जोड़ी ने अपनी शानदार केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीत लिया था।
गोल्डन जुबली के इस जश्न का वीडियो एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो में मीनाक्षी ब्लू कलर के जम्प सूट में नजर आ रही हैं। उन्होंने बालों का बन किया हुआ है। वह 'एक मैं और एक तू' गाने पर बेहद खूबसूरत डांस कर रही हैं। उनका यह डांस फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। उन्होंने अपने डांस से 70 के दशक की यादों को भी ताजा कर दिया।






