Advertisement banner

कंगना रनौत ने भाई की कलाई पर राखी बांध मांगी दुआ, लिखा- 'मुझे सदा तुम्हारा प्रेम और संरक्षण मिले'

कंगना

मुंबई, 28 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने परिवार के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया और इसकी झलक सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने अपने भाई और भाभी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में कंगना पूरे पारंपरिक अंदाज में नजर आईं और भाई के साथ अपने रिश्ते को लेकर दिल की बात भी लिखी।

कंगना ने इंस्टाग्राम पर रक्षाबंधन सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह अपने भाई और भाभी की आरती उतारती दिखाई दे रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती दिख रही हैं। इस दौरान कंगना ने ब्लू कलर की खूबसूरत साड़ी पहनी हुई है। उनका पूरा लुक पारंपरिक नजर आ रहा है।

तस्वीरों के साथ कंगना ने अपने भाई के लिए मैसेज भी लिखा। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "मेरे प्यारे भाई… मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि यह प्रेम का बंधन जो मैंने तुम्हारे हाथ पर बांधा है, यह सदा तुम्हारी रक्षा करे, तुम हमारे माता-पिता की सेवा करो, कुल की गरिमा बढ़ाओ, पत्नी का सदा कल्याण करो, संतान की हमेशा रक्षा करो, और सदा जीवन से संतुष्ट रहो। मेरे प्यारे भाई, मैं सदा तुम्हें स्वस्थ और समृद्ध देखूं, मेरे लिए तुम मेरे माता-पिता की छवि हो। तुम्हारा प्रेम और संरक्षण मुझे सदा मिले। सब बहनों, भाइयों को इस अति प्रिय पर्व की बहुत शुभकामनाएं। रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।''

कंगना की इन तस्वीरों पर फैंस की तरफ से भी प्यार भरे कमेंट्स आए। कई फैंस ने भाई-बहन के रिश्ते की तारीफ करते हुए उन्बें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी।

एक यूजर ने लिखा, - 'बहुत प्यारी तस्वीरें, कंगना, आपको और आपके भाई को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं।'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'भाई-बहन का रिश्ता ही सबसे खूबसूरत रिश्ता होता है। भगवान आप दोनों को हमेशा खुश रखे।'

अन्य यूजर्स ने लिखा, "कंगना नीली साड़ी में आप बहुत सुंदर लग रही हैं।', 'रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हमेशा ऐसे ही अपने परिवार के साथ खुश रहें।' और 'भाई को राखी बांधते हुए आपकी तस्वीर बहुत प्यारी है। नजर न लगे इस रिश्ते को।''

--आईएएनएस

पीके/एएस