Advertisement banner

'हनुमान अंश' की सफलता पर प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर बोलीं-ये किसी चमत्कार से कम नहीं

'हनुमान अंश' की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर: 'यह किसी चमत्कार से कम नहीं'
हनुमान अंश

हरिद्वार, 11 सितंबर (आईएएनएस)। फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी से लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है और हर तरफ इसकी तारीफ हो रही है। इसी को देखते हुए फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने बताया कि जिस तरह से फिल्म को प्यार मिल रहा है ये ग्लोबल लेवल पर भी जा सकती है। अनुप्रिया नागर ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि फिल्म इस कदर चल जाएगी।

उन्होंने कहा, "मैं इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मानती। महाराज का आशीर्वाद ही है, जो फिल्म इतना कमाल कर रही है। वह चाहते थे कि यह फिल्म अच्छा करे और लोगों तक पहुंचे। उनका आशीर्वाद हमारे साथ रहा है।"

अनुप्रिया नागर ने सिनेमाघरों के शुरुआती हफ्तों के नतीजों पर रोशनी डालते हुए कहा, "जैसा कि आपने कहा, इंडस्ट्री ने फिल्म को पहले हफ्ते में ही फ्लॉप घोषित कर दिया था। यह एक चमत्कार है; मैंने इंडस्ट्री में ऐसा कभी नहीं देखा और मुझे खुद भी इसकी उम्मीद नहीं थी, लेकिन यह महाराज जी के आशीर्वाद की वजह से हो पाया है और फिल्म बहुत अच्छा कर रही है और अब हम फिल्म को ग्लोबल लेवल पर भी ले जा रहे हैं। बहुत सारे लोगों को पता चलेगा महाराज जी और उनके मूल्यों के बारे में।"

अनुप्रिया नागर ने बताया कि इस फिल्म को तीन महिलाओं ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। उन्होंने कहा, "मैंने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। जब मैं यूके में इकोनॉमिक्स में डिग्री कर रही थी, तब मैंने देखा कि महाराज जी ने कई लोगों को प्रभावित किया था, जिसमें कई विदेशी भी शामिल थे। मैंने यह भी देखा कि स्टीव जॉब्स कैंची धाम गए थे, जहां उन्हें अपने पहले कंप्यूटर डिजाइन का आइडिया मिला था। मुझे हैरानी हुई कि भारत की एक बेटी होने के नाते, मैं एक विदेशी से महाराज जी के बारे में क्यों जान रही हूं। मुझे उनकी अपनी कहानी के जरिए उनके सफर के बारे में जानना चाहिए था।"

उन्होंने कहा, "और फिर जब मैं भारत में कुछ काम के सिलसिले से आई थी। तब मेरी मुलाकात 'हनुमान अंश' की टीम से हुई थी और तब फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई थी, लेकिन वे उस पड़ाव तक पहुंच गए था, जहां पोस्ट प्रोडक्शन की शुरुआत होनी थी। फंड की कमी की वजह से वे इसे नहीं कर पा रहे थे और मुझे लगता है कि ये जो विचार था महाराज जी ने ही मुझे दिया था। यूके में तीन साल मैंने जो काम किए उस दौरान मेरे जो इंवेस्टमेंट और सेविंग थे। मैंने सब इस फिल्म के लिए लगा दिए थे, लेकिन मुझे ये भी बताना है कि मेरा सिर्फ एक तिहाई फाइनेंसियल कॉन्ट्रीब्यूशन रहा है क्योंकि हम तीन महिलाओं ने फिल्म बनाई है।"

--आईएएनएस

एनएस/पीएम