logo
Advertisement banner

महिंद्रा ने बंद किया एक्सयूवी700 का 5-सीटर मॉडल

महिंद्रा ने एक्सयूवी 700 के 5-सीटर मॉडल को बंद किया, अब 6 और 7-सीटर वैरिएंट्स उपलब्ध
Mahindra XUV700

नई दिल्ली: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी एक्सयूवी 700 के 5-सीटर वैरिएंट को स्थायी रूप से बंद कर दिया है। अब यह गाड़ी सिर्फ 6 और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में ही उपलब्ध होगी। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से 5-सीटर मॉडल को हटा दिया गया है। इसके चलते एसयूवी की शुरुआती कीमत अब 14.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है, जो पहले 5-सीटर के साथ 13.99 लाख रुपये से शुरू होती थी। इस बदलाव से यह एसयूवी पहले से महंगी हो गई है और ग्राहकों को कम विकल्प मिलेंगे। एक्सयूवी 700 का पोर्टफोलियो अब 43 वैरिएंट्स तक सीमित रह गया है, जिनमें हाल ही में जोड़ा गया एबोनी एडिशन भी शामिल है। 5 मई 2025 तक यह 7-सीटर एमएक्स पेट्रोल मैनुअल बेस मॉडल के लिए 14.49 लाख से शुरू होकर टॉप एंड एएक्स7 एल डीजल ऑटोमैटिक एबोनी एडिशन के लिए 25.14 लाख रुपये तक उपलब्ध है। इसमें दो इंजन विकल्प मिलते हैं 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल जो 200hp की पावर और 380एनएम टॉर्क देता है, और 2.2-लीटर डीजल इंजन जो दो पावर आउटपुट में आता है। दोनों इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ मिलते हैं, जबकि ऑल-व्हील ड्राइव फीचर केवल डीजल-ऑटोमैटिक वैरिएंट में ही मौजूद है।