Advertisement banner

ग्रीनप्लाई ने एलएनजी से चलने वाले ट्रकों के जरिए ग्रीन लॉजिस्टिक्स को बढ़ावा देने के लिए ग्रीनलाइन से साझेदारी की

ग्रीनप्लाई

वडोदरा, 9 सितंबर (आईएएनएस)। ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने बुधवार को भारत में भारी ट्रकिंग क्षेत्र को कार्बन उत्सर्जन से मुक्त करने की दिशा में काम करने वाली प्रमुख ग्रीन लॉजिस्टिक्स कंपनी ग्रीनलाइन मोबिलिटी सॉल्यूशंस लिमिटेड के साथ साझेदारी की घोषणा की। इस साझेदारी के तहत कंपनी अपने आउटबाउंड लॉजिस्टिक्स परिचालन में एलएनजी (तरलीकृत प्राकृतिक गैस) से चलने वाले परिवहन को शामिल करेगी।

इस साझेदारी की औपचारिक शुरुआत ग्रीनप्लाई के वडोदरा स्थित विनिर्माण संयंत्र से ग्रीनलाइन के एलएनजी से चलने वाले ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के साथ हुई। यह कंपनी के अधिक टिकाऊ लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम तैयार करने के प्रयासों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस साझेदारी के तहत ग्रीनप्लाई अपने वडोदरा संयंत्र से वितरण नेटवर्क के विभिन्न गंतव्यों तक उत्पादों के परिवहन के लिए ग्रीनलाइन के हरित लॉजिस्टिक्स नेटवर्क का लाभ उठाएगी। इस पहल से ग्रीनप्लाई के माल ढुलाई परिचालन में स्वच्छ परिवहन समाधानों को शामिल करने में मदद मिलेगी।

इस पहल के जरिए ग्रीनप्लाई के किफायती और टिकाऊ लॉजिस्टिक्स परिचालन में वैकल्पिक ईंधन का विकल्प शामिल होगा। इससे कंपनी का सस्टेनेबिलिटी फोकस विनिर्माण से आगे बढ़कर सामग्रियों के परिवहन और आवाजाही तक पहुंचेगा।

यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब भारत के वाणिज्यिक परिवहन क्षेत्र में वैकल्पिक ईंधनों की प्रासंगिकता बढ़ रही है। वाहन की संरचना, ईंधन की गुणवत्ता और परिचालन परिस्थितियों के आधार पर एलएनजी से चलने वाले वाहन पारंपरिक डीजल आधारित परिवहन की तुलना में कम उत्सर्जन वाला विकल्प प्रदान कर सकते हैं।

ग्रीनप्लाई के एलएनजी से चलने वाले ट्रक कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में 40 प्रतिशत तक, एसओएक्स में 100 प्रतिशत तक, एनओएक्स में 59 प्रतिशत तक, पार्टिकुलेट मैटर में 91 प्रतिशत तक और सीओ उत्सर्जन में 70 प्रतिशत तक की कमी कर सकते हैं। इससे ये भारत के लंबी दूरी के माल ढुलाई क्षेत्र के लिए कम उत्सर्जन वाला विकल्प बनते हैं।

ग्रीनप्लाई के लिए एलएनजी से चलने वाले ट्रकों को अपनाना अपनी पूरी वैल्यू चेन में जिम्मेदार कारोबारी प्रक्रियाओं को शामिल करने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। जहां विनिर्माण कंपनी के लिए प्रमुख फोकस क्षेत्र बना हुआ है, वहीं कंपनी लॉजिस्टिक्स और वितरण जैसी संबद्ध गतिविधियों में भी सस्टेनेबिलिटी को शामिल करने के तरीकों पर विचार कर रही है।

साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज लिमिटेड के संयुक्त प्रबंध निदेशक सानिध्य मित्तल ने कहा, “ग्रीनप्लाई में हमारा मानना है कि सस्टेनेबिलिटी केवल हमारी विनिर्माण इकाइयों के भीतर होने वाली गतिविधियों तक सीमित नहीं है। यह इस बात तक भी विस्तारित होती है कि हमारे उत्पाद और सामग्री पूरी वैल्यू चेन में किस तरह आगे बढ़ते हैं। वडोदरा संयंत्र में एलएनजी से चलने वाले ट्रकों की शुरुआत हमारे लॉजिस्टिक्स परिचालन में अधिक जिम्मेदार मोबिलिटी समाधानों को तलाशने की दिशा में पहला कदम है। इस यात्रा को आगे बढ़ाते हुए हम ऐसे समाधानों को अपनाने के अवसर तलाशेंगे, जो लागत में बचत के साथ पर्यावरणीय पहलुओं और हमारी सप्लाई चेन की दक्षता एवं विश्वसनीयता के बीच संतुलन कायम कर सकें।”

ग्रीनलाइन मोबिलिटी सॉल्यूशंस लिमिटेड के सीईओ मधुर तनेजा ने कहा, “हमें ग्रीनप्लाई के साथ साझेदारी कर स्वच्छ माल परिवहन को आगे बढ़ाने में खुशी है। कम उत्सर्जन वाले लॉजिस्टिक्स की ओर बदलाव के लिए ऐसे व्यावहारिक समाधानों की जरूरत है, जिन्हें परिचालन दक्षता से समझौता किए बिना मौजूदा सप्लाई चेन में शामिल किया जा सके। हमारा एलएनजी से चलने वाला बेड़ा कंपनियों को हरित सड़क परिवहन की दिशा में सार्थक कदम उठाने का अवसर देता है और हमें इस यात्रा में ग्रीनप्लाई का समर्थन करने पर गर्व है।”

ग्रीनलाइन भारत में एलएनजी और इलेक्ट्रिक से चलने वाले भारी वाणिज्यिक ट्रकों के बढ़ते बेड़े के जरिए कम उत्सर्जन वाले सड़क माल परिवहन की दिशा में बदलाव को आगे बढ़ा रही है। कंपनी प्रमुख माल ढुलाई कॉरिडोर में 1,000 से अधिक वाहनों का संचालन करती है और स्टील, सीमेंट, खनन, एफएमसीजी और रसायन समेत विभिन्न उद्योगों को सेवाएं देती है। उसके बेड़े ने सामूहिक रूप से 10 करोड़ किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की है, जिससे ग्राहकों को 27,000 टन से अधिक कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन कम करने में मदद मिली है।

एलएनजी से चलने वाले ट्रकों की शुरुआत से ग्रीनप्लाई को अपने डिस्पैच नेटवर्क में वैकल्पिक ईंधन आधारित परिवहन की परिचालन व्यवहार्यता का आकलन करने का अवसर भी मिलेगा। कंपनी परिचालन आवश्यकताओं और इस पहल से मिले अनुभव के आधार पर अपने लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम में अधिक जिम्मेदार मोबिलिटी समाधानों को शामिल करने के अवसरों का आकलन जारी रखेगी।

जैसे-जैसे व्यापक सप्लाई चेन में सस्टेनेबिलिटी एक महत्वपूर्ण पहलू बन रही है, ग्रीनप्लाई की यह पहल कारोबारों के लिए अधिक जिम्मेदार परिचालन मॉडल तैयार करने में लॉजिस्टिक्स की बढ़ती भूमिका को दर्शाती है। यह विनिर्माण से आगे बढ़कर उत्पादों के परिवहन और वितरण तक सस्टेनेबिलिटी के दायरे का विस्तार करती है।

--आईएएनएस

एबीएस