मुंबई: मुंबई पुलिस ने अंधेरी में एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। यह सेक्स रैकेट अंधेरी-कुर्ला रोड पर टाइम स्क्वायर के पास एक होटल की 8वीं और 9वीं मंजिल पर चल रहा था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान तीन विदेशी महिलाओं को देह व्यापार से मुक्त कराया और होटल मैनेजर आलम खलील चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। होटल मालिक अब्दुल सलाम के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है, जिसकी तलाश जारी है।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने होटल में छापा मारा। जांच के लिए एक फर्जी ग्राहक को होटल भेजा गया, जिसे मैनेजर आलम चौधरी ने 6,000 रुपये में सेवाएं देने का ऑफर दिया और आठवीं मंजिल के एक कमरे में ले गया। वहां फर्जी ग्राहक की मुलाकात एक विदेशी महिला से हुई, जिसने बताया कि दो अन्य महिलाएं भी उसी काम में शामिल हैं। तीनों महिलाओं ने देह व्यापार में अपनी संलिप्तता स्वीकारी। इसके बाद पुलिस ने दोनों मंजिलों पर छापा मारकर तीनों महिलाओं को हिरासत में लिया।






