नई दिल्ली: बिहार में कुछ महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विपक्ष पर निशाना साधा।
बिहार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि मुझे इस बात से परेशानी है कि विपक्ष ने पहले ही हंगामा खड़ा कर दिया है। लेकिन क्या उन्होंने एक भी सबूत पेश किया है? क्या उन्होंने एक भी मामला दिखाया है, जहां कुछ गलत हुआ हो या किसी का नाम गलत तरीके से सूची से हटाया गया हो? वे दावा करते हैं कि लाखों नाम हटाए जा रहे हैं, हां, जो नाम गलत हैं, उन्हें हटाया जाएगा।
