असम राइफल्स भर्ती 2026: हवलदार समेत 117 पदों पर आवेदन जारी, 11 मई तक मौका

दिसपुर, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ तलाश में जुटे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। असम राइफल्स ने हवलदार समेत विभिन्न 117 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

असम राइफल्स ने जिन 117 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें राइफलमैन/राइफलवुमन जनरल ड्यूटी (जीडी) (पुरुष और महिला) के 95; वारंट ऑफिसर सिफर (केवल पुरुष) के 6; हवलदार क्लर्क (पुरुष और महिला) के 3; राइफलमैन इलेक्ट्रिकल फिटर सिग्नल (ईएफएस) (केवल पुरुष); राइफलमैन आर्मरर (केवल पुरुष) और राइफलमैन मेसन (केवल पुरुष) के 2-2; और राइफलमैन लाइनमैन (एलएमएन) फील्ड (केवल पुरुष), राइफलमैन रिकवरी व्हीकल मैकेनिक (केवल पुरुष), राइफलमैन इलेक्ट्रिशियन मैकेनिक व्हीकल (ईएमवी) (केवल पुरुष), राइफलमैन मेटलस्मिथ (केवल पुरुष), राइफलमैन स्टोर कीपर टेक्निकल (इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल इंजीनियर) (केवल पुरुष), राइफलमैन व्हीकल मैकेनिक (वीएम) (केवल पुरुष) और राइफलमैन इंजीनियर इक्विपमेंट मैकेनिक (केवल पुरुष) के 1-1 पद शामिल हैं।

असम राइफल्स की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन (ईमेल) और ऑफलाइन दोनों ही माध्यमों से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 11 मई निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने के लिए उन कर्मियों के केवल एक आश्रित परिवार के सदस्य ही पात्र हैं, जो कार्रवाई में मारे गए हों, सेवा के दौरान जिनकी मृत्यु हो गई हों, चिकित्सा कारणों से सेवामुक्त कर दिए गए हों और सेवा के दौरान लापता हो गए हों, वे अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे 'असम राइफल्स महानिदेशालय (भर्ती शाखा), लैतकोर, शिलांग मेघालय - 793010' पते पर डाक कर दें या जारी नोटिफिकेशन में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर मेल कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि असम राइफल्स की ओर से जारी पदों के लिए विस्तृत अधिसूचना जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी, जिसमें योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, सैलरी, आदि से जुड़ी डिटेल्ड जानकारी उपलब्ध होगी।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Related posts

Loading...

More from author

Loading...