आईआईएम रायपुर में नौकरी का सुनहरा मौका, 11 अप्रैल तक आवेदन करें

रायपुर, 30 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी करना हजारों लोगों का सपना होता है। अगर आप भी वह मौका तलाश रहे हैं तो आपके लिए आईआईएम रायपुर ने बिजनेस मैनेजर/बिजनेस कंसल्टेंट (सीजीएसआरएलएम इनक्यूबेशन प्रोजेक्ट) के कुल 2 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

आईआईएम, रायपुर की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन, ईमेल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अप्लाई करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री एमबीए/पीजीडीएम/एमटेक या समाज कार्य में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन स्क्रीनिंग, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा। चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 75,000 से 80,000 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आईआईएम, रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद से जुड़े ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद फॉर्म में दिए गए आधिकारिक ईमेल के माध्यम से जारी पद के लिए आवेदन करें। फिर मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को एप्लीकेशन के साथ अटैच करें। इसके बाद एप्लीकेशन को सबमिट कर दें। लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

वहीं, आईआईएम रायपुर की ओर से जारी पदों के लिए योग्यता, भर्ती प्रक्रिया, आयु सीमा आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

--आईएएनएस

डीके/वीसी

Related posts

Loading...

More from author

Loading...