युवा तेज गेंदबाज उमरान ने बनाया रिकार्ड

Umran Malik

मुम्बई: सनराइजर्स हैदराबाद के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने मुम्बई इंडियंस के खिलाफ मैच में तीन विकेट लेने के साथ ही एक अहम रिकार्ड अपने नाम किया है। इसी के साथ ही उमरान आईपीएल सत्र में सबसे कम उम्र में 20 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गये हैं। इसके साथ ही उमरान आईपीएल के इस सत्र में 20 या इससे अधिक विकेट लेने के मामले में पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा के बाद दूसरे तेज गेंदबाज हैं। रबाडा ने 13 मैचों में 22 विकेट लिए हैं। उमरान ने 22 साल 176 दिन की उम्र में आईपीएल के एक सत्र में 20 विकेट का आंकड़ा हासिल किया जबकि बुमराह ने साल 2017 में 23 साल और 165 दिन की उम्र में यह रिकार्ड बनाया था। 

इस सूची में तीसरे नंबर पर पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आरपी सिंह हैं। आरपी ने आईपीएल के साल 2009 सत्र में 23 साल 166 दिन की उम्र में यह उपलब्धि दर्ज की थी जबकि पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने साल 2010 में 23 साल 225 दिन की उम्र में आईपीएल के एक सीजन में 20 या इससे अधिक लिए थे। 

इस मैच में उमरान ने अपनी गेंदबाजी से मुम्बई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का भी एक रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह अब किसी एक सत्र में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले सबसे युवा भारतीय गेंदबाज बन गये हैं। उमरान के विकेटों की संख्या 20 से ऊपर पहुंच गयी है। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ करो या मरो मैच में अपने 3 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लिए थे। इससे पहले बुमराह ने साल 2017 में सबसे कम उम्र में सबसे ज्यादा विकेट का रिकॉर्ड बनाया था।

Related posts

Loading...

More from author

Loading...