आईपीएल 2026: एसआरएच के खिलाफ टॉस जीतकर एमआई ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों में बदलाव

मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 41वां मैच मुंबई इंडियंस (एमआई) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच बुधवार को वानखेडे़ स्टेडियम में खेला जा रहा है। सीजन के 41वें मुकाबले में एमआई ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया।

एमआई इस मुकाबले को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति सुधारना चाहेगी। सनराइजर्स हैदराबाद 8 में से 5 मैच जीतकर फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर मौजूद है, जबकि मुंबई इंडियंस 7 में से 5 मुकाबले गंवाकर 9वें पायदान पर है।

टॉस जीतने के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। पिच अच्छी लग रही है, हवा चल रही है और थोड़ी ठंड भी है। मुझे नहीं लगता कि ओस कोई दिक्कत पैदा करेगी। हमारे लिए यह जरूरी था कि हम खुद को फिर से सेट करें और चीजों को ज्यादा मुश्किल न बनाएं। मिचेल (सेंटनर) बदकिस्मत रहे, और आज क्विनी (क्विंटन डी कॉक) भी नहीं खेल रहे हैं, उन्हें कलाई में चोट लग गई थी। टीम में कुछ बदलाव हैं। (रेयान) रिकेल्टन के साथ (रॉबिन) मिंज भी टीम में आए हैं।"

दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बगैर सिर्फ एक बदलाव के साथ इस मैच में उतरी है। एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस ने कहा, "टॉस जीतकर हम पहले गेंदबाजी ही करते, इसलिए हम खुश हैं। यह पिच आपसे कुछ अलग करने की मांग कर सकती है। हमारी टीम में सिर्फ एक बदलाव है। शिवांग की जगह हर्ष दुबे टीम में आए हैं।"

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, प्रफुल हिंगे और ईशान मलिंगा।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर और अश्वनी कुमार।

--आईएएनएस

आरएसजी

Related posts

Loading...

More from author

Loading...