![]()
बीजिंग, 10 मई (आईएएनएस)। चीन के थ्येनचो-10 कार्गो अंतरिक्ष यान की सभी प्रणालियों ने प्रक्षेपण-पूर्व तैयारियां पूरी कर ली हैं। साथ ही, प्रक्षेपण अवधि के दौरान मौसम की स्थिति भी मिशन की आवश्यकताओं के अनुरूप बताई गई है।
8 मई को थ्येनचो-10 कार्गो अंतरिक्ष यान के प्रक्षेपण मिशन के लिए पूर्ण-प्रणाली संयुक्त सिमुलेशन अभ्यास आयोजित किया गया। यह अभ्यास सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिससे स्पष्ट हुआ कि सभी प्रणालियां प्रक्षेपण के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
यह अभ्यास थ्येनचो-10 मिशन का व्यापक सिमुलेशन परीक्षण था। इसमें इग्निशन और वास्तविक प्रक्षेपण को छोड़कर लगभग सभी प्रमुख प्रक्रियाओं का परीक्षण किया गया। साथ ही, इसमें सबसे अधिक प्रणालियों ने भाग लिया और मिशन से जुड़े विभिन्न पहलुओं का विस्तृत अभ्यास किया गया।
जानकारी के अनुसार, हाइनान प्रांत स्थित वनछांग अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र में कर्मी, सुविधाएं और उपकरण अच्छी स्थिति में हैं। प्रक्षेपण अवधि के दौरान मौसम भी निर्धारित मानकों के अनुरूप रहने की संभावना है।
थ्येनचो-10, चीन के अंतरिक्ष स्टेशन के अनुप्रयोग और विकास चरण के बाद शुरू किया गया पांचवां कार्गो मिशन है। 8 मई को थ्येनचो-10 कार्गो अंतरिक्ष यान और लॉन्ग मार्च-7 वाई-11 वाहक रॉकेट को प्रक्षेपण क्षेत्र में पहुंचाया गया।
वर्तमान में, चीनी अंतरिक्ष स्टेशन स्थिर रूप से संचालित हो रहा है और थ्येनचो-10 मिशन के आगमन की प्रतीक्षा कर रहा है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/