दक्षिण कोरिया: दो चीनी नावों को पकड़ा, एक नाविक की मौत

सोल, 9 मई (आईएएनएस)। दक्षिण कोरियाई कोस्ट गार्ड ने शनिवार को बताया कि उन्होंने दो चीनी नावों को जब्त किया था। आरोप है कि इसमें सवार नाविक समुद्री सीमा नियमों का उल्लंघन कर उनके (दक्षिण कोरिया) जल क्षेत्र में मछली पकड़ रहे थे। दोनों को येलो सी के बॉर्डर आइलैंड बेंगन्योंग में पकड़ा गया।

कोस्ट गार्ड के अनुसार, दो नावें शुक्रवार रात करीब 8 बजे साउथ और नॉर्थ कोरिया के बीच पहुंची। यहां उन्होंने नॉर्दर्न लिमिट लाइन पार कर, दक्षिण कोरियाई जल क्षेत्र में तीन किलोमीटर अंदर गैर-कानूनी तरीके से मछली पकड़ी। दोनों को द्वीप से 14.8 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में पकड़ा गया।

कोस्ट गार्ड के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान एक नाविक को दिल का दौरा पड़ा। योनहाप न्यूज एजेंसी ने बताया कि 40 साल के चीनी नागरिक को पास के अस्पताल ले जाते समय सीपीआर भी दिया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

क्रू मेंबर्स ने कहा है कि मरने वाले नाविक ने बहुत ज्यादा शराब पी ली थी।

अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने नाविक की मौत की खबर चीनी वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों को दे दी है। वे बाकी क्रू सदस्यों से पूछताछ कर रहे हैं।

पिछले महीने, समुद्री मंत्रालय ने कहा था कि साउथ कोरियाई पानी में विदेशी नावों द्वारा गैर-कानूनी तरीके से मछली पकड़ने पर बदले हुए कानूनों के तहत कड़ी सजा मिलेगी। महासागर और मत्स्य मंत्रालय के अनुसार, देश के एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन (ईईजेड) में चलने वाले बिना लाइसेंस वाले जहाजों पर जुर्माने की रकम पहले के 0.3 बिलियन वॉन से बढ़ाकर 1.5 बिलियन वॉन ( 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर) कर दी जाएगी।

राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने हाल ही में कोस्ट गार्ड को दक्षिण कोरियाई जलक्षेत्र में गैर-कानूनी तरीके से मछली पकड़ने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया था। इस जलक्षेत्र को एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन (ईईजेड) के रूप में जाना जाता है।

ली ने साउथ कोरिया कोस्ट गार्ड से कहा कि जब चीनी नौकाएं येलो सी में दक्षिण कोरिया के ईईजेड में प्रवेश कर गैर कानूनी कृत्य करें तो उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं।

--आईएएनएस

केआर/

Related posts

Loading...

More from author

Loading...