शी चिनफिंग ने चीन युवा चतुर्थ मई पदक के प्राप्तकर्ताओं के प्रतिनिधियों को प्रोत्साहित करने के लिए जवाब पत्र भेजा

बीजिंग, 3 मई (आईएएनएस)। 4 मई, युवा दिवस के अवसर के लिए चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव, राष्ट्रपति और चीनी फौजी आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने चीन युवा मई चतुर्थ पदक यानी नव युग युवा अग्रणी पुरस्कार के प्राप्तकर्ताओं के प्रतिनिधियों को पत्र लिखकर देश भर के विभिन्न जातियों के युवाओं को उत्सव की शुभकामनाएं दीं और अपनी हार्दिक अपेक्षाएं व्यक्त कीं।

पत्र में शी चिनफिंग ने कहा कि आपने पार्टी के निर्देशों को दृढ़ता से ध्यान में रखा है, और वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार, ग्रामीण पुनरुद्धार, सामाजिक सेवाओं और सीमा रक्षा के जमीनी स्तर के अग्रिम मोर्चों पर अपनी जड़ें जमा ली हैं, जो नए युग में चीनी युवाओं की सकारात्मक भावना को प्रदर्शित करता है।

शी चिनफिंग ने जोर देते हुए कहा कि इस वर्ष से 15वीं पंचवर्षीय योजना की शुरुआत हो रही है। यह युवाओं के लिए योगदान देने का बिल्कुल सही समय है। मुझे आशा है कि आप कड़ी मेहनत करेंगे और अन्य युवाओं को प्रेरित करेंगे कि वे अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों को देश के समग्र विकास में एकीकृत करें, अपने-अपने पदों पर लगातार नई उपलब्धियां हासिल करें और इस नई यात्रा में अपनी युवा शक्ति का योगदान दें।

चीन युवा मई चतुर्थ पदक यानी नव युग युवा अग्रणी पुरस्कार का उद्देश्य उत्कृष्ट युवा रोल मॉडल स्थापित करना और उन्हें सम्मानित करना है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Related posts

Loading...

More from author

Loading...