बीजिंग: शांगहाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की परिषद का सम्मेलन चीन के थ्येनचिन शहर में आयोजित हुआ।
विभिन्न पक्षों ने एससीओ के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और मुख्य अंतर्राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया और सिलसिलेवार प्रस्तावों व दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए।
