इस मार्च में चीन की सीपीआई में 1 प्रतिशत की वृद्धि

बीजिंग, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी राजकीय सांख्यिकी ब्यूरो से जारी आंकड़ों के अनुसार, इस मार्च में चीन का नागरिक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पिछले साल की समान अवधि से 1 प्रतिशत बढ़ा। इसमें खाद्य कीमतों में 0.3 प्रतिशत इजाफा हुआ, गैर खाद्य वस्तुओं की कीमतों में 1.2 प्रतिशत वृद्धि दर्ज हुई।

उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों में 1.3 प्रतिशत इजाफा हुआ, जबकि सेवा कीमतों में 0.8 प्रतिशत इजाफा हुआ। इस जनवरी से इस मार्च तक सीपीआई साल दर साल 0.9 प्रतिशत अधिक था।

इस मार्च में सीपीआई पिछले महीने से 0.7 प्रतिशत कम हुआ। इसमें खाद्य कीमतों में 2.7 प्रतिशत गिरावट आई, जबकि गैर खाद्य वस्तुओं की कीमतों में 0.2 प्रतिशत गिरावट आई। उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों में 0.3 प्रतिशत गिरावट आई, जबकि सेवा की कीमतों में 1.1 प्रतिशत गिरावट आई।

उधर, इस मार्च में उत्पादक मूल्य सूचकांक (पीपीआई) साल दर साल 0.5 प्रतिशत से अधिक हो गया और फरवरी की तुलना में 1 प्रतिशत बढ़ा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Related posts

Loading...

More from author

Loading...