ईरानी मीडिया ने ईरान के नवीनतम वार्ता प्रस्ताव का खुलासा किया

बीजिंग, 3 मई (आईएएनएस)। ईरानी मीडिया ने 2 मई को ईरान के नवीनतम वार्ता प्रस्ताव का खुलासा किया, जिसे हाल ही में पाकिस्तान की मध्यस्थता से अमेरिका को सौंपा गया था। इस प्रस्ताव में 14 सूत्रीय सूझाव हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य 'युद्ध समाप्त करना' है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान अमेरिका से औपचारिक प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा कर रहा है।

तसनीम न्यूज एजेंसी के अनुसार, अमेरिका द्वारा 9 सूत्रीय प्रस्ताव के जवाब में ईरान ने अपने नवीनतम प्रस्ताव में 14 सूत्रीय सूझाव रखे हैं। अमेरिका ने अपने प्रस्ताव में दो महीने के युद्धविराम का अनुरोध किया, लेकिन ईरान ने इस बात पर जोर दिया कि सभी मुद्दों को 30 दिनों के भीतर हल किया जाना चाहिए और ध्यान 'युद्ध को समाप्त करने' पर होना चाहिए, न कि युद्धविराम को बढ़ाने पर।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान के मुख्य प्रस्तावों में आगे किसी भी प्रकार की सैन्य आक्रामकता को रोकना, ईरान के आसपास के क्षेत्र से अमेरिकी सैनिकों की वापसी, समुद्री नाकाबंदी हटाना, जमी हुई ईरानी परिसंपत्तियों को मुक्त करना, मुआवजा देना, प्रतिबंध हटाना, सभी मोर्चों (लेबनान सहित) पर शांति स्थापित करना और होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए एक नया प्रबंधन तंत्र स्थापित करना शामिल है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Related posts

Loading...

More from author

Loading...