चीन के एचएच-200 वाणिज्यिक मानव रहित परिवहन विमान की पहली उड़ान सफल

बीजिंग, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी उड्डयन उद्योग समूह द्वारा निर्मित एचएच-200 हवाई वाणिज्यिक मानव रहित परिवहन विमान की पहली उड़ान बुधवार की सुबह पश्चिमी चीन के वेइनान में सफलतापूर्वक पूरी की गई, जो बड़े पैमाने वाले हवाई वाणिज्यिक मानव रहित परिवहन क्षेत्र में चीन की नई प्रगति मानी जाती है।

उड़ान भरने के दौरान विमान की विभिन्न व्यवस्थाओं के कार्य सामान्य रहे और निर्धारित लक्ष्य सुचारू रूप से पूरे किए गए।

एचएच-200 हवाई विमान का स्टैंडर्ड कार्गो स्पेस 12 घनमीटर है और 18 घनमीटर तक विस्तृत किया जा सकता है, जो सर्वाधिक 1.5 टन वस्तुएं ले जा सकता है। इस विमान की क्रूजिंग स्पीड 310 किलोमीटर प्रति घंटा है और सबसे लंबी यात्रा 2,360 किलोमीटर है।

परिचय के अनुसार एचएच-200 में वातावरण से अनुरूप होने की उल्लेखनीय क्षमता है। वह 500 मीटर के शॉर्ट रनवे और 4,200 मीटर से अधिक ऊंचे पठार के हवाई अड्डे पर उड़ान भर और उतर सकता है और माइनस 40 डिग्री सेल्सियस से 50 डिग्री सेल्सियस तक पराकाष्ठा तापमान तथा जटिल मौसम स्थिति में उड़ान भर सकता है।

बताया गया है कि एचएच-200 का प्रयोग मुख्य तौर पर चीन के सीमावर्ती व समुद्रीवर्ती इलाके, सीमा पार शाखा कार्गो परिवहन, दक्षिण पूर्वी एशिया में द्वीप पारीय वस्तु परिवहन और बेल्ट एंड रोड सह निर्माण देशों के हवाई विमान परिवहन नेटवर्क में किया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Related posts

Loading...

More from author

Loading...