'चीनी फिल्म' फोरम फ्रांस के कान्स में आयोजित

बीजिंग, 15 मई (आईएएनएस)। 79वें कान्स फिल्म महोत्सव के दौरान "चीनी फिल्म+" फोरम 13 मई को आयोजित हुआ। चीन और फ्रांस आदि देशों के फिल्म कर्मचारियों और प्रौद्योगिकी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने एआई और फिल्म उद्योग के मिश्रित विकास पर चर्चा की।

फोरम में उपस्थित मेहमानों ने कहा कि एआई फिल्म उद्योग की पारिस्थितिकी तंत्र को गहन रूप से बदल रहा है। चीन का फिल्म उद्योग सक्रियता से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जेनरेटेड कंटेंट (एआईजीसी) वर्चुअल प्रोडक्शन और स्मार्ट शूटिंग आदि तकनीक का प्रयोग कर रहा है।

फोरम के दौरान चीन द्वारा निर्मित कई एआईजीसी फिल्में प्रदर्शित की गईं। इनमें चीन की पहली एआईजीसी एनिमेटेड फिल्म, चीन की पहली एआईजीसी डॉक्यूमेंट्री फिल्म और चीन की पहली विज्ञान कथा फिल्म शामिल हैं।

चीन की फिल्म निर्देशक ली शाओहोंग ने कहा कि फिल्म स्वयं एक प्रौद्योगिकी कला रूप है, जो प्रौद्योगिकी के परिवर्तन और प्रगति से अलग नहीं हो सकती। हर एक प्रौद्योगिकी नवाचार फिल्म को अपग्रेड और परिवर्तन के लिए प्रेरित करता है।

फ्रांस के एआई फिल्म विशेषज्ञ आद्रियन गॉत्रो ने कहा कि अब सबसे उत्कृष्ट वीडियो जनरेशन मॉडल चीन से आते हैं। भविष्य में चीनी रचनाकार पश्चिमी, फ्रांस और यहां तक कि यूरोप के दर्शकों के लिए पसंदीदा विषय पेश करेंगे। विभिन्न संस्कृतियों और रचनात्मकता के टकराव से नई सांस्कृतिक आदान-प्रदान और रचनात्मक अनुभव प्राप्त होंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Related posts

Loading...

More from author

Loading...