'कॉकटेल-2' के सेट पर रश्मिका मंदाना की मस्ती, शाहिद व कृति के साथ सिसिली में जमकर किया डांस

मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'कॉकटेल-2' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वे दीया नाम की लड़की का किरदार अदा कर रही हैं। हाल ही में फिल्म का नया गाना 'जब तलक' रिलीज हुआ था, यह एक मस्ती भरा बीट वाला गाना है, जिसमें शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन समुद्र किनारे डांस करते नजर आ रहे हैं।

गुरुवार को अभिनेत्री रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम पर सॉन्ग 'जब तलक' का बीटिएस वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में वे अपने को-स्टार शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ खूब मस्ती करते नजर आ रही हैं। रश्मिका ने अपनी पोस्ट में बताया कि गाने की शूटिंग इटली के सिसिली में हुई थी।

शूटिंग के दौरान शॉट्स के बीच में तीनों अभिनेता अचानक डांस करने लगते और छोटी-छोटी बातों पर हंसते रहते थे। रश्मिका ने लिखा कि यह अनुभव उनके लिए बहुत यादगार रहा। अभिनेत्री ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, "दिया की डायरी का एक पन्ना, हमने सॉन्ग 'जब तक' गाने की शूटिंग इटली के सिसिली में की, वहां सब कुछ मजेदार था। शॉट्स के बीच में यूं ही डांस करना, हर वक्त मस्ती, छोटी-छोटी बातों पर हंसना और फिर भी पूरे स्टाइल के साथ शूट पूरा कर लेना।"

अभिनेत्री ने अपने किरदार के बारे में लिखा, "दिया उस समय अपनी जिंदगी के सबसे अच्छे पल जी रही थी और जब आप फिल्म देखेंगे, तो आपको समझ आएगा क्यों यहां बहुत सारी मस्ती थी और उससे भी ज्यादा डांस।"

रश्मिका ने अपने डांस के साथी, कृति और शाहिद के लिए उन्होंने लिखा, "एली और कुंजी सच में डांस और शरारत के पार्टनर। मुझे नहीं लगता कि दिया, कुणाल और एली एक पल के लिए भी सीरियस रहे, तब भी जब उन्हें सीरियस होना चाहिए था।"

उन्होंने आखिरी में लिखा, "तुम लोग पागल हो और यही पागलपन मुझे बहुत पसंद है। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। 'कॉकटेल-2' 19 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।"

फिल्म कॉकटेल-2 में रश्मिका के अलावा शाहिद कपूर और कृति सेनन भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म रोमांटिक कॉमेडी है और दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देने वाली है।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Related posts

Loading...

More from author

Loading...