जितेंद्र के जन्मदिन पर जैकी श्रॉफ ने दी शुभकामनाएं, पुराना वीडियो शेयर कर पुरानी यादें कीं ताजा

मुंबई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जितेंद्र कपूर लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन फिर भी वे लाइमलाइट की दुनिया में आते रहते हैं। मंगलवार को वे अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

इस खास मौके पर जैकी श्रॉफ ने जन्मदिन की बधाई दी। अभिनेता जैकी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पुराना वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में जैकी जितेंद्र को पकड़कर स्टेज पर ले जा रहे हैं। उनके साथ एकता कपूर भी मौजूद नजर आ रही हैं।

जैकी श्रॉफ ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, "जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं जितेंद्र।"

जितेंद्र कपूर ने अपने करियर में कई यादगार भूमिकाएं निभाईं। उनकी डांसिंग स्टाइल और एनर्जी आज भी युवा अभिनेताओं को प्रेरित करती है। उन्होंने 'हमजोली,' 'परिचय,' और 'खुदगर्ज' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। उनकी फिल्मों के गाने आज भी लोकप्रिय हैं।

दिग्गज अभिनेता जितेंद्र और जैकी श्रॉफ ने 80 और 90 के दशक की कई अन्य फिल्मों में भी नजर आए हैं, लेकिन 'चौराहा' एक प्रमुख एक्शन फिल्म थी।

1994 की एक्शन फिल्म 'चौराहा' में जैकी श्रॉफ (अमर) ने एक ऐसे युवक की मुख्य भूमिका निभाई थी, जो अन्याय के खिलाफ लड़ता है और निर्दोष होने के बावजूद जेल की सजा काटता है। वहीं, जितेंद्र (इंस्पेक्टर कैलाश माथुर) ने एक सख्त पुलिस अधिकारी का रोल किया था, जो बाद में अमर के मकसद को समझकर उसका साथ देता है।

सदाकत हुसैन द्वारा निर्देशित फिल्म में जितेंद्र, जैकी श्रॉफ, जया प्रदा, अश्विनी भावे, शक्ति कपूर, सदाशिव अमरापुरकर, और डैनी डेन्जोंगपा मुख्य भूमिका में थे। कहानी एक निर्दोष 12 वर्षीय अनाथ लड़के अमर (जैकी श्रॉफ) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक हत्या में झूठा फंसाया जाता है। सालों बाद, वह (जैकी श्रॉफ) जेल से छूटकर अपनी पुरानी बस्ती में वापस आता है और देखता है कि सब कुछ बदल गया है, और वह वहां की अपराध-मुक्त दुनिया को वापस लाने का फैसला करता है। इस फिल्म का संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल द्वारा दिया गया है।

--आईएएनएस

एनएस/एएस

Related posts

Loading...

More from author

Loading...