मुंबई: बालीवुड स्टार अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'रनवे 34' रिलीज हो चुकी है। वे फिल्म का प्रमोशन करने के लिए अजय और रकुल जगह-जगह जा रहे हैं। ऐसे में वह जीटीवी पर आने वाले रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स' के सेट पर पहुंचे। यहां अजय और रकुल ने ढेर सारी मस्ती की। कई सारे फन टास्क किए।
अब इस दौरान अजय ने अपने फोबिया का भी जिक्र किया और बताया कि उन्हें क्या करने में बहुत डर लगता है।अजय देवगन ने शो में बताया, 'कुछ साल पहले, मैं कुछ लोगों के साथ एक लिफ्ट में था। अचानक लिफ्ट का कनेक्शन टूट गया जिससे वह थर्ड फ्लोर से सीधे ग्राउंड फ्लोर पर तेजी से जा गिरी। हालांकि उससे किसी को जयादा चोट नहीं आई। लेकिन हम सब उसमें करीब एक से डेढ़ घंटे फंसे रहे।' अजय देवगन ने बताया कि उस वक्त उन्हें लिफ्ट में 'क्लॉस्ट्रोफोबिक' का एहसास हुआ। 'तब मुझे लिफ्ट में क्लॉस्ट्रोफोबिक महसूस हुआ। और अब मैं जब भी लिफ्ट में जाता हूं, जरा हुआ रहता हूं। तब से मुझे इसका फोबिया है।'






