शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने ड्रग कंट्रोवर्सी केस के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। आर्यन ने यह पोस्ट अपनी छोटी बहन सुहाना खान को डेडिकेट की है। आर्यन ने सुहाना की डेब्यू फिल्म 'द आर्चीज' का कास्ट टीजर आउट के बाद लिटिल सिस्टर को चीयर अप किया है। आर्यन ने कास्ट टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "बेस्ट ऑफ लक बेबी सिस्टर। टीजर बहुत अच्छा है, सब लोग बहुत अच्छे लग रहे हो। तुम सब लोग अच्छा काम कर रहे हो।" आर्यन ऐसे स्टारकिड हैं, जो सोशल मीडिया पर बहुत कम एक्टिव रहते हैं। उनकी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट अगस्त 2021 में थी। इसके पहले शाहरुख खान ने कास्ट टीजर शेयर कर बेटी के एडवाइस लिखी थी। शाहरुख ने लिखा, सुहाना हमेशा याद रखना कि तुम कभी परफेक्ट नहीं होने वाली हो.लेकिन जैसी हो वैसी रहोगी तो परफेक्ट होने के काफी करीब होगी। एक एक्टर के रूप में हमेशा लोगों के प्रति दयालू और उदार रहना। पत्थर और तालियां तुम्हारे रखने के लिए नहीं होंगी...तुम्हारा जो हिस्सा स्क्रीन पर छूट जाता है बस वही हमेशा तुम्हारा रहेगा। तुमने बहुत लंबा सफर तय किया है. लेकिन लोगों के दिल का रास्ता कभी ना खत्म होने वाला है..आगे बढ़ो और जितना हो सके स्माइल करो। अब तुम्हारी लाइफ में लाइट.. कैमरा और एक्शन होगा!"
